Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर में जमीन विवाद ने ली जान: बड़े भाई-भाभी ने ईंट से...

सूरजपुर में जमीन विवाद ने ली जान: बड़े भाई-भाभी ने ईंट से हमला कर छोटे भाई की कर दी हत्या

0
43

सूरजपुर जिले के चेंद्रा चौकी क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रमेढा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई और भाभी पर अपने छोटे भाई की हत्या का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को बड़े भाई धर्मदेव टोप्पो और उसकी पत्नी सुषमा ने 50 वर्षीय महेंद्र टोप्पो पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल महेंद्र का इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई 60 वर्षीय धर्मदेव टोप्पो और उसकी 43 वर्षीय पत्नी सुषमा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

error: Content is protected !!