Home Uncategorized गरबा पंडाल में गहनों की ठगी! माता को चढ़ाने के नाम पर...

गरबा पंडाल में गहनों की ठगी! माता को चढ़ाने के नाम पर आभूषण लेकर गायब हो रहीं युवतियां! 10 युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, विधायक रिकेश सेन ने भी लोगों से की सतर्क रहने की अपील!

0
3

Acn18. Com.दुर्ग में डांडिया और गरबा के दौरान ठगी का एक नया तरीका सामने आने की खबर है। आरोप है कि कुछ युवतियां माता की तस्वीर पर गहने चढ़ाने के नाम पर महिलाओं से आभूषण मांगती हैं और फिर गहने लेकर गायब हो जाती हैं। मामले में पुलिस ने 10 युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से आकर गरबा पंडालों में इस तरह की ठगी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। माता के प्रति श्रद्धा और आस्था का फायदा उठाकर गहने हासिल करने की बात सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

पुलिस हिरासत में ली गई 10 युवतियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर विधायक रिकेश सेन ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

गरबा और डांडिया में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि किसी अनजान व्यक्ति को माता के नाम पर अपने गहने या कीमती सामान न सौंपें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!