Home KORBA कोरबा में सीमांकन विवाद पर बवाल: ग्रामीणों ने RI और पटवारी को...

कोरबा में सीमांकन विवाद पर बवाल: ग्रामीणों ने RI और पटवारी को कार में 2 घंटे तक बनाया बंधक

0
7

 

 

 

 

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भूमि सीमांकन विवाद के दौरान ग्रामीणों ने RI और पटवारी को कार में 2 घंटे तक बंधक बना लिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भूमि सीमांकन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव में सीमांकन कार्य के दौरान ग्रामीण भड़क गए और राजस्व निरीक्षक (RI) व पटवारी पर पैसे लेकर गलत सीमांकन करने का आरोप लगा दिया।

 

आरोप है कि गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों को कार में करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

नोनबिर्रा में भूमि सीमांकन के दौरान विवाद

घटना नोनबिर्रा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, न्यायालय नायब तहसीलदार करतला के आदेश पर हल्का पटवारी भरत चौहान और राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह 8 मई को ग्राम नोनबिर्रा के बनियापारा पहुंचे थे। यहां आवेदक संतराम की भूमि खसरा नंबर 643/1, रकबा 0.085 हेक्टेयर का सीमांकन किया जाना था।

 

ग्रामीणों ने लगाया गलत सीमांकन का आरोप

राजस्व अमले ने नियमानुसार संबंधित पक्षों को सूचना देने के बाद खसरा नंबर 643 के सभी बंटाकों की नाप-जोख कर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की और इसकी जानकारी आवेदक को दी। इसी दौरान एक ही परिवार के कुछ ग्रामीण सीमांकन को लेकर भड़क गए और गलत सीमांकन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

 

 

करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा

आरोप है कि, ग्रामीणों ने आरआई और पटवारी पर पैसे लेकर गलत सीमांकन करने का आरोप लगाया और दोनों अधिकारियों को कार में बैठाकर करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने रस्सी लेकर आत्महत्या की धमकी देकर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया।

 

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद हल्का पटवारी भरत चौहान ने करतला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है