Home छत्तीसगढ़ कवर्धा में कुर्मी समाज का महाकुंभ: CM विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज...

कवर्धा में कुर्मी समाज का महाकुंभ: CM विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल, विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं

0
6

कवर्धा के महादेव घाट डोंगरिया में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। सम्मेलन में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, सांसद लक्ष्मी वर्मा, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह सहित समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि कुर्मी समाज शिक्षा, कृषि और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस दौरान उन्होंने समाज की मांग पर डोंगरिया क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये की सौगात देने की घोषणा भी की।

सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। पूरे कार्यक्रम में समाजजनों का उत्साह देखने लायक रहा।