रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हायर सेकेंडरी (12वीं) और हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा शुल्क में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। मंडल की कार्यपालिका और वित्त समिति की बैठकों के बाद यह संशोधित आदेश जारी किया गया है। नई दरों के अनुसार परीक्षा के विभिन्न मदों में पहले से अब छात्रों को अधिक शुल्क देना होगा।
प्रमुख बदलाव (Fee Structure Update)
नियमित परीक्षा शुल्क: 280 रुपए से बढ़कर 480 रुपए
अंकसूची शुल्क: 100 रुपए से बढ़कर 200 रुपए
प्रायोगिक परीक्षा शुल्क: 80 रुपए प्रति विषय से बढ़कर 120 रुपए प्रति विषय
कुल नियमित परीक्षा शुल्क: 460 रुपए से बढ़कर 800 रुपए
मंडल ने स्पष्ट किया है कि जिन शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे पूर्व की तरह यथावत रहेंगे।
अन्य महत्वपूर्ण शुल्क वृद्धि
संपूर्ण विषय परीक्षा शुल्क: 1230 रुपए → 1600 रुपए
स्वाध्यायी एक विषय: 280 रुपए → 500 रुपए
स्वाध्यायी दो विषय: 340 रुपए → 600 रुपए
परीक्षा केंद्र परिवर्तन शुल्क: 240 रुपए → 400 रुपए
विषय/संकाय परिवर्तन शुल्क: 200 रुपए → 400 रुपए
विलंब शुल्क (स्वाध्यायी): 770 रुपए → 1000 रुपए
विशेष विलंब शुल्क: 1540 रुपए → 2000 रुपए
पंजीयन एवं अनुमति शुल्क: 1540 रुपए → 2000 रुपए
एससी/एसटी छात्रों के लिए पंजीयन शुल्क 560 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए निर्धारित किया गया है।
क्या होगा असर?
इस बढ़ोतरी से राज्य के हजारों छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना है, खासकर स्वाध्यायी और विलंब शुल्क देने वाले छात्रों पर इसका सीधा असर पड़ेगा





