Home Astrology ट्रांसपोर्टर की कार में अज्ञात युवकों ने लगाई आग,देर रात घर के...

ट्रांसपोर्टर की कार में अज्ञात युवकों ने लगाई आग,देर रात घर के सामने पेट्रोल छिड़ककर वारदात, CCTV फुटेज आया सामने,अपराधियों के हौसले बुलंद, देखिये वीडियो

0
7

Screenshot 2026 06 09 11 08 21 05 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 IMG 20260609 WA0064 IMG 20260609 WA0066

 

 

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। देर रात दो अज्ञात युवकों ने ट्रांसपोर्टर आशीष सिंह चौहान की चार पहिया वाहन में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

जानकारी के मुताबिक, देर रात दो युवक ट्रांसपोर्टर आशीष सिंह चौहान के घर के सामने पहुंचे। उन्होंने कार पर पेट्रोल छिड़का और आग लगाकर फरार हो गए। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

 

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक बाइक से आते, पेट्रोल छिड़कते और आग लगाकर भागते नजर आ रहे हैं।

 

घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात से लोगों में नाराजगी है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्टर आशीष सिंह चौहान ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।