Home KORBA यूरेनियम डील के नाम पर धोखाधड़ी, एक और आरोपी गिरफ्तार, सात वाहन...

यूरेनियम डील के नाम पर धोखाधड़ी, एक और आरोपी गिरफ्तार, सात वाहन जप्त

0
337

Acn18कोरबा/सरकारी स्तर पर यूरेनियम डील का झांसा देकर कई लोगों से लाखों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मनीष दिव्य को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में उसके एक साथी राजेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 3 लोगों की तलाश पुलिस को है। सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक पिकअप सहित सात वाहन, नोट काउंटिंग मशीन, कलर प्रिंटर ,लैपटॉप सहित कई सामान जप्त किए गए हैं। एक सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने एक बार फिर दोहराया कि आरोपियों के द्वारा शिकार बनाए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती हैं

error: Content is protected !!