Home Uncategorized राष्ट्रपति ने स्व. मुलायमसिंह यादव को पद्म विभूषण, सुधा मूर्ति को...

राष्ट्रपति ने स्व. मुलायमसिंह यादव को पद्म विभूषण, सुधा मूर्ति को पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया

0
126

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और प्रसिद्ध मेडिकल प्रोफेशनल दिलीप महालनबीस को राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। मुलायम सिंह का अवार्ड उनके बेटे अखिलेश यादव ने लिया। इसके अलावा लेखिका और समाजसेविका सुधा मूर्ति को पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया। सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार, अभिनेत्री रविना टंडन, ऑस्कर विजेता गीत नाटू- नाटू के संगीतकार एमएम कीरावनी, कूमी नरिमन वाडिया, मोआ सुबोंग को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

 

error: Content is protected !!