Home KORBA रजगामार में सजा आंगन, महिलाओं-बच्चों के लिए हुआ सेवा कार्यक्रम, गोदभराई-अन्नप्राशन संग...

रजगामार में सजा आंगन, महिलाओं-बच्चों के लिए हुआ सेवा कार्यक्रम, गोदभराई-अन्नप्राशन संग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का हुआ सम्मान

0
5

Acn18. Com मनोज दिनकर रजगामार 

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ग्राम पंचायत रजगामार में “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में अन्नप्राशन, गोदभराई और पोषण संबंधी गतिविधियों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के योगदान को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती उषा कुर्रे, सरपंच हरिसिंह राठिया, पंच जितेंद्र राठौर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिन, हितग्राही और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर विकास को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

error: Content is protected !!