Home Uncategorized धमतरी के लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत,24...

धमतरी के लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत,24 सितंबर से थी ठहरी, कमरे को सील कर FSL के साथ जांच में जुटी पुलिस

0
7

Acn18.com धमतरी.धमतरी में एक लॉज के कमरे से 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवती 24 सितंबर से लॉज में रुकी हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।

मामला धमतरी के रेस्टोरेंट/लॉज CG05 का है, जहां एक कमरे में युवती की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मृतिका की पहचान पिंकी मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कवर्धा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवती 24 सितंबर से लॉज में ठहरी हुई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के बाद लॉज में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। पुलिस ने मृतिका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही युवती की मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!