Home Astrology थर्माकोल कटर से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

थर्माकोल कटर से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

0
44

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 – सक्ती जिले में थर्माकोल पेपर कटर से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवक के गले और सीने पर लगातार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का इलाज फिलहाल बिलासपुर के अस्पताल में जारी है।

मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है, जहां वार्ड क्रमांक 1 निवासी कृष्णा सारथी ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद को लेकर अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा पर थर्माकोल पेपर कटर से हमला कर दिया। हमले में युवक के गले और सीने जैसे संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोटें आईं। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, फिर जांजगीर और बाद में बिलासपुर रेफर किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना में इस्तेमाल किया गया खून लगा थर्माकोल पेपर कटर भी पुलिस को सौंप दिया, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!