Home छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा: बैरियर चौक पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया;...

जांजगीर-चांपा: बैरियर चौक पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया; छोटे व्यापारियों को पौनी-पसारी योजना में बसाने की तैयारी

0
5

जांजगीर-चांपा। नगर के प्रवेश द्वार चांपा बैरियर चौक पर शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद चांपा की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया गया।

अतिक्रमण के कारण लग रहा था जाम

प्रशासन के अनुसार बैरियर चौक क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण आए दिन यातायात बाधित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने भी जाम और आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

बताया गया कि कार्रवाई से पहले कब्जाधारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

अतिक्रमण हटाओ अभियान तहसीलदार प्रशांत पटेल के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद चांपा की अधिकारी शीतल चंद्रवंशी, राजस्व अमला और इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।