Home Astrology छठ घाट के सामने युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, इलाके...

छठ घाट के सामने युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

0
6

Acn18. Com. सूरजपुर में छठ घाट के सामने एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भट्ठापारा निवासी राजू चावला के रूप में हुई है, जो राजू गैराज में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, युवक को बीती देर शाम नदी के पास देखा गया था। आज सुबह शव मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वजह पता लगाने में जुटी है।

error: Content is protected !!