श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जुटे प्रतिभागी, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए श्री प्रतीक जैन; भारत विकास परिषद कोरबा शाखा ने संभाली कमान
कोरबा (asian18.com): भारत विकास परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को कोरबा में प्रांत स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दर्री रोड स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी भारत विकास परिषद की कोरबा शाखा द्वारा की गई।
संपर्क, सहयोग और संस्कार के मूल मंत्र के साथ आयोजन
‘संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस प्रांत स्तरीय स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन मुख्य अतिथि के रूप में तथा अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रांतीय अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव श्री मुरारी काबरा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री अरुण पारधी, प्रांतीय संस्कार संयोजक श्री विकास त्यागी तथा राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य श्री धर्मेन्द्र कुमार कुबेरिया की प्रमुख भूमिका रही।

कार्यक्रम स्थल पर नेत्रदान-देहदान के लिए किया प्रेरित
प्रश्न मंच के साथ-साथ भारत विकास परिषद, कोरबा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत नेत्रदान एवं देहदान प्रकल्प का भी प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को ‘मृत्यु नहीं, महादानी बनें’ और ‘मृत्यु के बाद भी जीवन बांटें’ का संदेश दिया गया।
* नेत्रदान: एक व्यक्ति का नेत्रदान दो लोगों की अंधेरी जिंदगी को नई रोशनी दे सकता है।
* देहदान: यह चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा में एक अमूल्य योगदान है।
डिजिटल माध्यम से संकल्प लेने की सुविधा
परिषद द्वारा आम नागरिकों को नेत्रदान व देहदान का संकल्प लेने के लिए आसान डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट www.netradan.org.in या बैनर पर दिए गए क्यूआर (QR) कोड को स्कैन कर ऑनलाइन संकल्प पत्र भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नेत्रदान/देहदान प्रकल्प के प्रभारी महेश गुप्ता (मोबाइल: 7000410031) से भी संपर्क किया जा सकता है।






