Home Uncategorized सीएसईबी स्क्रैप मामला: दबाव बनाने के आरोप, पत्रकारों ने दी चेतावनी

सीएसईबी स्क्रैप मामला: दबाव बनाने के आरोप, पत्रकारों ने दी चेतावनी

0
1

 

 

 

सीएसईबी स्क्रैप निपटान मामले में कुछ पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि अधिकारी और ठेकेदार पक्ष “कंप्रोमाइज” के लिए दबाव बना रहे हैं। पत्रकारों का कहना है कि “पेन खरीदी जा सकती है, पर पत्रकार की कलम नहीं” – और उन्होंने स्पष्ट किया है कि मामले को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इसी संदर्भ में अधिकारी सुनील चौहान और ठेकेदार नितेश अग्रवाल को चेतावनी दी गई है कि पत्रकारों को “बिकाऊ” समझने की भूल न करें। पत्रकारों का कहना है कि वे तथ्यों के आधार पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं और सच्चाई सामने लाना उनका काम है।

 

अभी तक सुनील चौहान और नितेश अग्रवाल पक्ष से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सीएसईबी प्रशासन ने भी मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।