Acn18.Com रतनपुर रवि तम्बोली /कान्हा तिवारी
रतनपुर में अवैध पटाखा दुकानों को लेकर अब सियासत गरमा गई है। नगर पालिका परिषद ने तहसीलदार और एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसीलदार कार्यालय का घेराव किया। पार्षदों ने प्रशासन पर नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में कथित हस्तक्षेप और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई।दरअसल, रतनपुर में अवैध पटाखा दुकानों के संचालन को लेकर विवाद अब प्रशासनिक टकराव में बदलता नजर आ रहा है। नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि तहसीलदार और एसडीएम नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं और मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के विरोध में पार्षदों ने एकजुट होकर तहसीलदार कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप बंद करने की मांग उठाई। अब देखना होगा कि अवैध पटाखा दुकानों के मुद्दे पर प्रशासन और नगर पालिका के बीच यह टकराव क्या नया मोड़ लेता है।





