Home KORBA तीन माह से वेतन को तरसे 78 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, दीपावली...

तीन माह से वेतन को तरसे 78 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, दीपावली से पहले पांच वार्डों की सफाई व्यवस्था ठप

0
7

Acn18. Com.दीपावली से ठीक पहले वेतन नहीं मिलने से नाराज कोरबा नगर निगम के 78 सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल से पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन के पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो से तीन महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे त्योहार मनाने के लिए भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।शुक्रवार को एमपी नगर, रविशंकर नगर, मानिकपुर, दादर और अमोरा पार क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध जताया। सुपरवाइजर लक्ष्मण का कहना है कि नगर निगम से ठेकेदार को भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। वहीं, धरने के बावजूद निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने जल्द बकाया वेतन दिलाने की मांग की है।इधर, निगम के स्वच्छता अधिकारी संजय तिवारी का कहना है कि ठेकेदार के भुगतान की प्रक्रिया जारी है और जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों को वेतन देना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। फिलहाल सवाल यही है कि दीपावली से पहले इन सफाई कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन मिल पाएगा या नहीं।

error: Content is protected !!