रायपुर। राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट की वारदात का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग वॉक से वापस लौटते समय बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गया।
घटना आर्च ब्रिज के नीचे की बताई जा रही है। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है


