Home KORBA फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाबा नीम करौली पहुंचे कोरबा, रामलीला में होंगे...

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाबा नीम करौली पहुंचे कोरबा, रामलीला में होंगे शामिल! घंटाघर से फुटका पहाड़ तक दर्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा करेंगे अनुभव!video

0
3

Acn18. Com.फिल्म *हनुमान अंश* में बाबा नीम करौली का किरदार निभाकर चर्चा में आए अभिनेता शोभिनव सत्या कोरबा पहुंच चुके हैं। नगर निगम द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अभिनेता का रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कोरबा में उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।बाबा नीम करौली के किरदार से पहचान बनाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या अब कोरबा में नजर आएंगे। नगर निगम की ओर से आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अभिनेता सबसे पहले घंटाघर पहुंचेंगे।इसके बाद वे फुटका पहाड़ में मौजूद प्रभु श्रीराम के पदचिह्नों के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।वहीं, शाम 5 बजे अभिनेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे, जहां वे फिल्म में बाबा नीम करौली की भूमिका निभाने के अपने अनुभव साझा करेंगे।रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अब कोरबा में अभिनेता के आगमन और रामलीला कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

error: Content is protected !!