Home Uncategorized शिवरीनारायण मेला मैदान में देर रात चाकूबाजी, दो युवक घायल!पिछले साल की...

शिवरीनारायण मेला मैदान में देर रात चाकूबाजी, दो युवक घायल!पिछले साल की घटना से जुड़े संदिग्ध पर फिर शक, 4 आरोपी हिरासत में!

0
4

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण मेला मैदान में देर रात चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात में खपराडीह गांव के दो युवकों के घायल होने की खबर है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण मेला मैदान में देर रात किसी बात को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें खपराडीह गांव के दो युवक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मेला मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस मामले में एक चौंकाने वाला पहलू भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि पिछले साल मेले में हुई चाकूबाजी की घटना से जुड़े एक युवक पर इस बार भी वारदात में शामिल होने का संदेह है।

फिलहाल, पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और पिछले साल की घटना से कथित संबंध को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

error: Content is protected !!