Home KORBA जर्जर सड़क और धूल से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, सुतर्रा-बांकीमोंगरा-कटघोरा बाईपास पर...

जर्जर सड़क और धूल से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, सुतर्रा-बांकीमोंगरा-कटघोरा बाईपास पर चक्काजाम! SECL-PWD के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, मरम्मत और लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन पर अड़े ग्रामीण!

0
4

Acn18. Com.कोरबा में जर्जर सड़क और उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़क पर उतर आया है. सुतर्रा-बांकीमोंगरा-कटघोरा बाईपास मुख्य मार्ग पर लखनपुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे से चक्काजाम शुरू कर दिया है। आंदोलन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली और उड़ती धूल से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन SECL और PWD के जिम्मेदार अधिकारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।

लंबे समय से सड़क की दुर्दशा से परेशान ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़ गए हैं। उनकी मांग है कि सड़क की मरम्मत को लेकर स्पष्ट निर्णय लिया जाए और लिखित आश्वासन दिया जाए।

चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को समझाकर आंदोलन समाप्त कराने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल, ग्रामीणों की मांगों पर क्या ठोस निर्णय निकलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं

error: Content is protected !!