Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: नक्सलगढ़ किसकोडो पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, जमीन पर बैठकर सुनी...

ब्रेकिंग: नक्सलगढ़ किसकोडो पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

0
7

कांकेर। कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले किसकोडो गांव में देर रात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम के साथ कलेक्टर और प्रभारी एसपी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि कांकेर में नक्सलियों ने अपनी पहली कमेटी इसी किसकोडो गांव के नाम से बनाई थी। ऐसे गांव में पहली बार प्रदेश का कोई गृहमंत्री पहुंचा, जिसे क्षेत्र में सुरक्षा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।