Home छत्तीसगढ़ तेलंगाना में बड़ी कार्रवाई: माओवादी शीर्ष नेता पुसनूरी नरहरी ने पत्नी सहित...

तेलंगाना में बड़ी कार्रवाई: माओवादी शीर्ष नेता पुसनूरी नरहरी ने पत्नी सहित किया सरेंडर

0
6

हैदराबाद। पड़ोसी राज्य तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है। माओवादी संगठन के शीर्ष नेता और केंद्रीय समिति (CC) सदस्य पुसनूरी नरहरी उर्फ संतोष ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) C. V. Anand के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस घटनाक्रम को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

हैदराबाद में होगी अहम प्रेसवार्ता

बताया जा रहा है कि आज दोपहर 3 बजे हैदराबाद में डीजीपी की ओर से इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें सरेंडर से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जा सकती है।

माओवादी संगठन को बड़ा झटका

पिछले कुछ समय से सुरक्षा बलों के लगातार ऑपरेशनों में कई माओवादी नेता या तो मुठभेड़ों में मारे गए हैं या फिर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इस नए सरेंडर को संगठन के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

सरेंडर नीति का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य सरकार की सरेंडर नीति और पुनर्वास योजनाओं के चलते नक्सल संगठन के कई सदस्य मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है।