सूरजपुर। जिले के कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत कर्री–कुप्पी जंगल में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, जंगल के बीचों-बीच मिले इस कंकाल के हाथों और सिर के हिस्से में अभी भी चमड़ी चिपकी हुई बताई जा रही है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
ग्रामीणों में दहशत
कंकाल मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह किसी आसपास के गांव के व्यक्ति या युवक का हो सकता है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही कुदरगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहचान की कोशिश जारी
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच कर रही है ताकि कंकाल की पहचान सुनिश्चित की जा सके।




