
कोरिया जिले के *बैकुंठपुर-बिलासपुर मार्ग* पर शुक्रवार को एक लोड ट्रक के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा होते-होते टला। *सुरमी गांव के धनुहर पुल* के पास खड़ी चढ़ाई में ट्रक अनियंत्रित होकर *पुल और नदी के बीच लटक गया*।
*हादसे में कोई हताहत नहीं*
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में *कोई जनहानि नहीं हुई*। ट्रक चालक सुरक्षित है और राहगीरों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक खड़ी चढ़ाई चढ़ते समय संतुलन खो बैठा और सीधे पुल के किनारे से फिसलकर नदी की ओर लटक गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
*1 घंटे बाधित रहा आवागमन*
हादसे के कारण *करीब एक घंटे तक बड़े वाहनों का आवागमन बाधित* रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया।
करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित निकाला गया जिसके बाद *यातायात सुचारू रूप से शुरू* किया गया।






