
सूरजपुर जिले के *कोतवाली थाना क्षेत्र के मंदिरपारा इलाके* में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की *पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद* हो गई है।
*क्या हुआ था*
जानकारी के अनुसार बाइक सवार मंदिरपारा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार का चालक ने *अचानक गेट खोल दिया*।
गेट खुलने से बाइक सीधे उससे टकरा गई और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा।
इसी बीच *सामने से आ रहा पिकअप वाहन* सड़क पर गिरे बाइक सवार के ऊपर से गुजर गया। पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार *गंभीर रूप से घायल* हो गया।
*चिकित्सक बताया जा रहा कार चालक*
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस कार का गेट खुला था, उसका चालक *चिकित्सक के पद पर कार्यरत* है।
हादसे के बाद वार्डवासियों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
*पुलिस जांच में जुटी*
सूचना मिलते ही *पुलिस मौके पर पहुंची* और मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






