Home KORBA विवाह के चार दिन बाद ससुराल से जेवर समेटकर फरार हुई दुल्हन,...

विवाह के चार दिन बाद ससुराल से जेवर समेटकर फरार हुई दुल्हन, परिवार ने लगाया ठगी का आरोप

0
3

Screenshot 2026 08 08 15 19 55 16 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

अपनी समर्थ के अनुसार धूमधाम से शादी होने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा दुल्हन 4 दिन तक ससुराल में रही लेकिन पांचवें दिन वह घर के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई मध्यप्रदेश के छतरपुर के बोढ़ीश्यामर निवासी परिवार ने लखनपुर के जमगाला निवासी

पीड़ित परिवार के मुताबिक, छलपूर्वक विवाह कर 1 लाख रुपए नगद और करीब 1 लाख रुपए के जेवर ठग लिये गए।

आरोप है कि युवती का पहले से विवाह हो चुका था और वह जमगाला में एक विवाहित पुरुष के साथ दूसरी पत्नी के तौर पर रह रही थी।

परिवार का दावा है कि विवाह के चार दिन बाद दुल्हन जेवर लेकर ससुराल से फरार हो गई। बहू को वापस लेने गांव पहुंचे परिजनों से लड़की पक्ष ने कथित तौर पर 50 हजार रुपए की और मांग की।

पीड़ित परिवार ने सरगुजा एसपी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है