Home KORBA हिंदू नारायणी सेना ने एसपी से की मुलाकात,सावन में कनकीधाम जाने वाले...

हिंदू नारायणी सेना ने एसपी से की मुलाकात,सावन में कनकीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग,एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

0
22

 

 

 

*हिंदू नारायणी सेना के प्रमुख अरविंद अग्रवाल* और उनकी टीम ने शुक्रवार को *कोरबा एसपी से भेंट* कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सावन माह में *कनकीधाम जाने वाले रास्ते* पर श्रद्धालुओं के साथ हो रही बदसलूकी का मुद्दा उठाया गया।

 

*क्या है शिकायत*

सेना का आरोप है कि *सावन के प्रत्येक सोमवार* को कनकीधाम जाने वाले रास्ते में *असामाजिक तत्वों और विधर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं और भक्तों को परेशान किया जाता है*।

– महिलाओं से छेड़छाड़

– मारपीट की घटनाएं

– डीजे के जरिए हुड़दंग

– फटे साइलेंसर वाली गाड़ियों से माहौल खराब करना

 

इन घटनाओं से धार्मिक यात्रा में बाधा उत्पन्न हो रही है।

 

*एसपी ने दिया आश्वासन*

ज्ञापन मिलने के बाद *एसपी ने हिंदू नारायणी सेना प्रमुख अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम को आश्वासन* दिया कि ऐसे लोगों पर *कठोर कार्रवाई* की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर *अंकुश लगाया जाएगा*। पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की बात भी कही गई।

 

*सेना की अपील*

हिंदू नारायणी सेना ने इस मौके पर *हिंदुओं से अपील* की है कि वे इस संगठन से जुड़ें और *हिंदू धर्म को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें*।

error: Content is protected !!