Home KORBA गोढ़ी, बेन्द्रकोना, पडरीपानी के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,सीएसईबी के राखड़ डैम को...

गोढ़ी, बेन्द्रकोना, पडरीपानी के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,सीएसईबी के राखड़ डैम को कराया बंद, 2007 से जमीन गई पर अब तक नहीं मिली नियमित नौकरी,प्रबंधन पर मनमानी का आरोप, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

0
6

Screenshot 2026 08 08 13 51 29 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 IMG 20260808 WA0030 IMG 20260808 WA0029 IMG 20260808 WA0028 IMG 20260808 WA0027

 

 

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व* के राखड़ बांध को लेकर 3 गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। *गोढ़ी, बेन्द्रकोना और पडरीपानी* के प्रभावित परिवारों ने शुक्रवार को *पंडरीपानी स्थित सीएसईबी राखड़ डैम को बंद करा दिया* और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

 

*15 साल से लटका है वादा*

2007 में राखड़ बांध निर्माण के लिए जिन किसानों की जमीन गई थी, उनसे 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि *अर्जित भूमि के एवज में 308 प्रभावित कुटुंबों के एक-एक सदस्य को अर्हता अनुसार CSPGCL में नियमित पद पर नियुक्ति* दी जाएगी। संचालक मंडल ने भी इसे मंजूरी दी थी।

 

लेकिन 15 साल बाद भी *308 में से आधे से अधिक परिवारों को ही नौकरी मिल पाई* है। शेष परिवारों का आरोप है कि उन्हें नियमित नौकरी की जगह सिर्फ *3 साल की संविदा* दी जा रही है। शर्त यह भी है कि हर साल अनुबंध नवीनीकृत होगा और 3 साल बाद कंपनी में नियमित करने की कोई बाध्यता नहीं होगी।

 

*राखड़ डैम बंद कर शुरू किया आंदोलन*

आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 7 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद शुक्रवार को *गोढ़ी, बेन्द्रकोना, पडरीपानी के ग्रामीण राखड़ डैम पहुंचे और उसे बंद करा दिया*। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए।

 

बताया जा रहा है कि लगभग *46 परिवार प्रभावित* हैं। कुछ ग्रामीण संविदा पर काम कर रहे हैं, लेकिन बाकी ने नियमित नौकरी न मिलने के कारण काम करने से इंकार कर दिया है।

 

*ग्रामीणों का आरोप*

प्रभावितों का कहना है कि 2007 में अधिग्रहित हुई उनकी *पैतृक भूमि ही आय का एकमात्र स्रोत* थी। जमीन जाने के बाद जीवन-यापन मुश्किल हो गया। 2010 की घोषणा का उल्लंघन कर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।

साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा *बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याएं* भी दूर नहीं की जा रही हैं।

 

*ग्रामीणों की मांग*

1. पूर्व में नौकरी पा चुके प्रभावितों की तर्ज पर शेष सभी को *नियमित पद पर नियुक्ति* दी जाए।

2. 3 साल की संविदा व्यवस्था को तत्काल खत्म किया जाए।

3. प्रभावित गांवों की *मूलभूत सुविधाएं* तत्काल बहाल की जाएं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल से वे सिर्फ आश्वासन झेल रहे हैं। अब आर-पार की लड़ाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

 

उल्लेखनीय है कि यह राखड़ बांध *CSPGCL की ताप विद्युत परियोजना* का हिस्सा है। भूमि अधिग्रहण के समय पुनर्वास और रोजगार का वादा किया गया था। अब प्रभावित परिवार उसी वादे को पूरा कराने सड़क पर उतरे हैं।