Acn18. Com.कोरबा के कुसमुंडा कोयला खदान में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर खदान में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां करीब 100 टन का भारी-भरकम डंपर अचानक पलट गया। इस घटना में डंपर ऑपरेटर लक्ष्मी को चोटें आई हैं। हादसे के बाद खदान में काम करने वाले लोगों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है।दरअसल, कुसमुंडा कोयला खदान में भारी वाहनों के संचालन के दौरान एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 100 टन का डंपर अचानक पलटने से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे में ऑपरेटर लक्ष्मी घायल हुई हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से खदान में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों में नाराजगी है और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना होगा कि इस हादसे के बाद प्रबंधन क्या कदम उठाता है और खदान में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।





