Home KORBA कोरबा में 12 अक्टूबर को वात रोगियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,...

कोरबा में 12 अक्टूबर को वात रोगियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हड्डियों की जांच, ब्लड शुगर टेस्ट और आयुर्वेदिक उपचार, परामर्श मिलेगा मुफ्त. Video

0
4

Acn18. Com. विश्व आर्थराइटिस दिवस के अवसर पर कोरबा में वात रोगियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हड्डियों की मजबूती से जुड़ी जांच, ब्लड शुगर टेस्ट और आयुर्वेद सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों से परामर्श की सुविधा मिलेगी।

स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत यह शिविर 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निहारिका स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स के पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय में आयोजित होगा।

 

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, डॉ. वागेश्वरी शर्मा और डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी सेवाएं देंगे।

 

शिविर में बीएमडी मशीन से हड्डियों के खनिज घनत्व की 2200 रुपये मूल्य की जांच और ब्लड शुगर टेस्ट निःशुल्क किया जाएगा। इसके साथ आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा वातशामक काढ़ा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में पंजीयन और जांच के लिए निर्धारित समय प्राप्त करने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने अंचलवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

error: Content is protected !!