Home Uncategorized माघी पूर्णिमा मेले की तर्ज पर सजेगा शिवरीनारायण, भव्य नवरात्रि-दशहरा मेले की...

माघी पूर्णिमा मेले की तर्ज पर सजेगा शिवरीनारायण, भव्य नवरात्रि-दशहरा मेले की तैयारियां तेज. Video

0
5

Acn18. Com. जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा जिले की टेम्पल सिटी शिवरीनारायण में इस बार नवरात्रि-दशहरा मेला भव्य और आकर्षक होने जा रहा है। 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मेले को माघी पूर्णिमा मेले की तर्ज पर सजाया जा रहा है। वहीं पहली बार 14 से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का आयोजन भी होगा।

मेले में मां दुर्गा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को मनोरंजन के कई आकर्षण मिलेंगे। पहली बार मौत का कुआं मेले का खास आकर्षण रहेगा। इसके अलावा आकाश झूला, टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, ड्रैगन, ऑक्टोपस, मीना बाजार और खान-पान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत के मुताबिक, मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के साथ शिवरीनारायण की धार्मिक गरिमा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेले में मांस, मछली, अंडे सहित नॉनवेज खाद्य सामग्री की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही प्लास्टिक और डिस्पोजल मुक्त मेला बनाने की पहल की जाएगी।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से कीमती आभूषण पहनकर नहीं आने, मोबाइल और पर्स की सुरक्षा रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

error: Content is protected !!