Home Uncategorized शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने लगा तो पुलिस ने...

शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने लगा तो पुलिस ने पैर में मारी गोली

0
10

Acn18. Com.मध्य प्रदेश को हिला देने वाले सागर शराब कांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मामले के आरोपी रवि लखेरा का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। इसी दौरान रवि पुलिस टीम को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।

आरोपी को पकड़ने के लिए पांच थानों की पुलिस ने एक साथ कार्रवाई की। गोली लगने के बाद घायल रवि लखेरा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपी के उपचार पूरा होने का इंतजार है। इसके बाद रवि लखेरा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

सागर शराब कांड में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

error: Content is protected !!