Acn18. Com अमरीक सिंह कोरबा जिले के कुसमुंडा से बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कॉलोनी के भीतर दो फोर व्हीलर वाहनों में कथित तौर पर शराब के नशे में रेसिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ाए जा रहे थे। सड़क पर मौजूद कई लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
इसी दौरान एक फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर शिव मंदिर की दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
घटना को लेकर लोगों में गुस्सा और आक्रोश भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी के अंदर इस तरह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।
लोगों का सवाल है कि आखिर कॉलोनी की सड़कों पर इस तरह की खतरनाक ड्राइविंग पर रोक कब लगेगी?
फिलहाल इस घटना के बाद एक बार फिर शराब पीकर वाहन चलाने और रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार ड्राइविंग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।









