Home KORBA शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में ई-कचरा प्रबंधन दिवस एवं पालक-शिक्षक सम्मेलन...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में ई-कचरा प्रबंधन दिवस एवं पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन

0
3

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा, विकासखंड करतला, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में ई-कचरा प्रबंधन दिवस एवं पालक-शिक्षक सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पालक-शिक्षक सम्मेलन में त्रैमासिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए गए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी देते हुए शिक्षक-पालक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची पर चर्चा कर नियमित उपस्थिति और शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए पालकों से सहयोग की अपील की गई।

ई-कचरा प्रबंधन दिवस पर विद्यार्थियों ने चित्रकला, स्लोगन वाचन एवं भाषण के माध्यम से ई-कचरे के दुष्प्रभाव, सुरक्षित निपटान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इन गतिविधियों में उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज को ई-कचरे के जिम्मेदार उपयोग एवं प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।

भारतीय विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे उनमें भारतीय संस्कृति, इतिहास, ज्ञान एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति रुचि बढ़ी।

कार्यक्रम में श्री प्रहलाद कौशिक जी, श्री रथ राम पटेल जी एवं श्री प्रकाश दास महंत जी ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी और विद्यालय-पालक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के समस्त स्टॉफ के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम की सभी गतिविधियां सुचारु रूप से संपन्न हुईं। यह आयोजन शिक्षा, पर्यावरण जागरूकता, अभिभावक सहभागिता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

error: Content is protected !!