Home KORBA पानी से लबालब भरा कृषि विभाग का मिट्टी का बांध टूटा, खेतों...

पानी से लबालब भरा कृषि विभाग का मिट्टी का बांध टूटा, खेतों में घुसा पानी, फसलों को भारी नुकसान, देखिये वीडियो

0
7

 

Screenshot 2026 08 27 09 33 53 84 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

*बलरामपुर:* जिले में जल ग्रहण मिशन के तहत कृषि विभाग द्वारा बनवाया गया मिट्टी का बांध पानी से लबालब भरने के बाद टूट गया। बांध टूटने से भारी मात्रा में पानी खेतों में घुस गया, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

 

मामला *तेतरडीह गांव* का है, जहां कृषि विभाग ने बांध का निर्माण कराया था। लगातार बारिश के कारण बांध में पानी भर गया था और अचानक टूट गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही *प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा* और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक टीम द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

 

बांध टूटने से किसानों में आक्रोश है, किसानों का कहना है कि बांध निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया था।