Home KORBA पीआइसी में हुईं अश्विनी की एंट्री, राजस्व और बाजार समिति का दायित्व...

पीआइसी में हुईं अश्विनी की एंट्री, राजस्व और बाजार समिति का दायित्व दिया, दीपक दास की छुट्टी 

0
4

भारतीय जनता पार्टी के नेता और नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा में पार्षद अश्विनी मिश्रा की एंट्री प्रेसिडेंट इन काउंसिल में हो गई है। उन्हें बाजार और राजस्व समिति का प्रमुख बनाया गया है। इस बारे में आदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने जारी किया। नगर पालिका के अध्यक्ष सोनी झा के द्वारा अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रेसिडेंट इन काउंसिल में आवश्यक परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार पार्षद दीपक दास को काउंसिल से मुक्त कर दिया गया है। उनके विकल्प में अश्वनी को नए दायित्व दिया गया है। भाजपा नेता मिश्रा ने नए दायित्व प्राप्त होने पर कटघोरा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया।