
*मुंगेली:* कोतवाली थाना क्षेत्र के *दाऊपारा* में स्थित *दुबे मोबाइल पॉइंट* में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
*दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंचा*, जिससे आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई और नुकसान ज्यादा हो गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कवायद जारी है।
फिलहाल आग लगने की वजह अज्ञात बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।








