
कोरबा के सनातन प्रेमियों और शहरवासियों के लिए एक अत्यंत हर्ष का विषय है कि देश-विदेश के करोड़ों दर्शकों द्वारा सराही गई और बाबा नीम करोली जी के अलौकिक जीवन पर आधारित चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के मुख्य पात्र, जिन्होंने बाबा नीम करोली जी के चरित्र को पर्दे पर जीवंत किया है, वे लोकप्रिय अभिनेता श्री शोभिनव सत्या कोरबा आ रहे हैं।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला के पावन अवसर पर उनका आगमन हो रहा है।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक 16 अक्टूबर 2026: घंटाघर मैदान, कोरबा में आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेला में श्री शोभिनव सत्या अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। नगर निगम की ओर से समस्त सनातनी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर उनके दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ लेने का विनम्र आग्रह किया गया है।
दिनांक 17 अक्टूबर 2026: प्रकृति के सुंदर और शांत वातावरण के बीच फूटका पहाड़ में भगवान के चरणों में एक विशेष वॉकथान (Walkathon) का आयोजन रखा गया है।
आयोजकों ने सभी शहरवासियों, धर्मप्रेमियों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं और इस अद्भुत आध्यात्मिक व सांस्कृतिक अवसर का हिस्सा बनें।





