
*बलरामपुर:* जिले में जल ग्रहण मिशन के तहत कृषि विभाग द्वारा बनवाया गया मिट्टी का बांध पानी से लबालब भरने के बाद टूट गया। बांध टूटने से भारी मात्रा में पानी खेतों में घुस गया, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
मामला *तेतरडीह गांव* का है, जहां कृषि विभाग ने बांध का निर्माण कराया था। लगातार बारिश के कारण बांध में पानी भर गया था और अचानक टूट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही *प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा* और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक टीम द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
बांध टूटने से किसानों में आक्रोश है, किसानों का कहना है कि बांध निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया था।








