Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: मां के साथ सो रही 12 साल की बच्ची को...

बिलासपुर ब्रेकिंग: मां के साथ सो रही 12 साल की बच्ची को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत

0
6

लासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ा से दुखद खबर सामने आई है। यहां मां के साथ सो रही 12 वर्षीय बच्ची को करैत सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रात में बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान करैत सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने की जानकारी होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद ग्राम कड़ा में शोक का माहौल है।