Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: मुर्गे को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने...

बिलासपुर ब्रेकिंग: मुर्गे को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे पर चाकू से किया हमला

0
8

बिलासपुर। हरेली पर्व के लिए मुर्गे खरीदकर लौट रहे दो भाइयों के बीच मुर्गे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में छोटा भाई घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई हरेली पर्व के लिए दो मुर्गे लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान छोटे-बड़े मुर्गे को रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि गुस्से में आए बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट करते हुए चाकू से वार कर दिया। हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सिम्स में उसका उपचार जारी है।

इधर वारदात के बाद आरोपी बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मोपका पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।