Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: स्कूल के सामने चाकू लहराकर ग्रामीणों को धमकाने वाला बदमाश...

बिलासपुर ब्रेकिंग: स्कूल के सामने चाकू लहराकर ग्रामीणों को धमकाने वाला बदमाश गिरफ्तार

0
6

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांका में स्कूल के सामने चाकू लहराकर ग्रामीणों को धमकाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रफीक मोहम्मद के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी गांव में चाकू लहराते हुए ग्रामीणों को धमका रहा था। ग्रामीणों ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो वह और आक्रामक हो गया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा।

मामले की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रफीक मोहम्मद को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। घटना स्कूल के सामने होने के कारण ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।