Home छत्तीसगढ़ Balrampur News: धर्मशाला में हाथी दांत की तस्करी का खुलासा, 3 आरोपी...

Balrampur News: धर्मशाला में हाथी दांत की तस्करी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; 3 हाथी दांत बरामद

0
7

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामानुजगंज की एक धर्मशाला में छापेमारी कर हाथी दांत की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से हाथी के जबड़े के तीन नग बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक झारखंड का रहने वाला है, जबकि दो आरोपी रामानुजगंज के निवासी बताए जा रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर धर्मशाला में दबिश

जानकारी के अनुसार, वन्यजीवों से जुड़े अवैध कारोबार की सूचना वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो और वन विभाग को मिली थी। इसके बाद दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने सूचना की तस्दीक करते हुए रामानुजगंज स्थित एक धर्मशाला में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी में तीन नग हाथी दांत के जबड़े बरामद हुए।

एक आरोपी झारखंड, दो रामानुजगंज के निवासी

पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई में पकड़े गए तीन आरोपियों में एक आरोपी झारखंड का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दो आरोपी रामानुजगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी हाथी के अवशेषों की अवैध तस्करी करने की कोशिश में थे। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि हाथी के जबड़े कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे कहां खपाने की योजना थी।

वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

मामले में आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद हाथी के अवशेषों को जब्त कर लिया गया है।

वन विभाग और संबंधित एजेंसियां अब मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। जांच के दौरान वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।