Home KORBA एमपी एवं सीजी निदेशालय के 10 दिवसीय आईजीसी कैंप में श्री अग्रसेन...

एमपी एवं सीजी निदेशालय के 10 दिवसीय आईजीसी कैंप में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की दो कैडेट्स हुईं शामिल…

0
4

IMG 20260804 WA0000

KORBA: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के लिए गर्व का विषय है कि महाविद्यालय की दो कैडेट्स केसर मित्तल एवं बिलकिस बानो का चयन एमपी एवं सीजी निदेशालय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आईजीसी (IGC) कैंप हेतु हुआ है। दोनों कैडेट्स कैंप में महाविद्यालय एवं एनसीसी इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेंगी।

IMG 20260804 WA0001 1

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल ने दोनों कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने भी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा यह अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी सुश्री नूपुर अग्रवाल ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों कैडेट्स कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी।