Home Astrology मुंबई के व्यापारी के 10 किलो चांदी के जेवर चोरी ,कोरबा पुलिस रिपोर्ट...

मुंबई के व्यापारी के 10 किलो चांदी के जेवर चोरी ,कोरबा पुलिस रिपोर्ट लिखने में कर रही है आनाकानी ,चोरी जाने से बची चांदी पुलिस के पास , जीएसटी ऑफिस के चक्कर काट रहा है व्यापारी , कोरबा के व्यापारियों ने जीएसटी ऑफिस में किया हंगामा

0
2

Screenshot 2026 05 27 17 23 50 96 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

 

 

मुंबई से आकर छत्तीसगढ़ में चांदी के जेवरातों की सप्लाई करने वाला एक व्यापारी छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय जीएसटी के अधिकारियों की मनमानी से परेशान हो चला है. उसे व्यापारी के चोरी गए लगभग 10 किलो चांदी की रिपोर्ट लिखने से कोरबा पुलिस इनकार कर रही है तो वहीं चोरी जाने से बच्ची चांदी को जप्त कर उसके कागजात जीएसटी ऑफिस को भेज दिए गए अब जीएसटी ऑफिस के अधिकारी कर्मचारी व्यापारी को परेशान कर रहे हैं व्यापारी की व्यथा कथा सुन कोरबा के व्यापारियों ने जीएसटी ऑफिस जाकर खूब हंगामा किया

 

कोरबा जिले के बांगो थाना में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का असंवेदनशील व्यवहार सामने आया है. मुंबई का एक व्यापारी संजय कुमार बाहेती लगभग 23 किलो चांदी के जेवरात लेकर अंबिकापुर से एक बस में सवार होकर13 मई को रायपुर जा रहा था. बागो थाना अंतर्गत एक होटल पर जब बस रात को लगभग 1:00 बजे रुकी तो संजय ने अपने पास रखें 23 किलो चांदी से भरे तीन बैग सीट पर छोड़ा और नीचे लघु शंका के लिए उतर गया. वापस लौटा तो उसके दो बैग जिसमें लगभग 10 किलो चांदी की जेवरात रखे थे गायब मिले

 

मुंबई के व्यापारी संजय ने बताया की बस के ड्राइवर ने भी उसे गुमराह किया और किसी से चर्चा करने नहीं दिया

10 किलो चांदी गवा बैठे संजय ने जब बांगो पुलिस को इसकी जानकारी दी तो उससे कहा गया कि आपके पास कोई माल नहीं था और था भी तो उसकी चोरी अपने स्वयं कर ली है इसी के साथ 12 किलो 377 ग्राम चोरी जाने से बच गए चांदी के जेवरात पुलिस ने अपने पास रख लिए

संजय ने बताया कि अब वह जीएसटी ऑफिस के चक्कर काट रहा है सारे कागजात जमा कर देने के बाद भी जीएसटी ऑफिस क्लीयरेंस नहीं दे रहा है यह माल उसी का है जिसके कारण वह परेशान है और उसने कोरबा के व्यापारियों से इस विषय में संपर्क किया।

संजय की परेशानी को देख छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कोरबा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल जगदीश सोनी सुभाष अग्रवाल समेत कई अन्य पदाधिकारी जीएसटी ऑफिस जा पहुंचे. यहां मौजूद अधिकारियों को व्यापारियों ने खूब खरी खोटी सुनाई

 

जीएसटी अधिकारियों ने इस मामले में तमाम अवरोध का रोना रोते हुए अपना पिंड छुड़ाने की कोशिश की लेकिन व्यापारी यही कहते अड़े रहे कि सारे कागजात उपलब्ध कराने के बाद भी यदि व्यापारी परेशान है तो इसका मतलब स्पष्ट है की छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को निर्भय कारोबार करने की छूट नहीं है। यदि मुंबई के व्यापारी के साथ न्याय नहीं हुआ तो कोरबा के व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे ।पदाधिकारियो ने अफसोस जाहिर किया की कोरबा पुलिस भी कितनी निर्दयी है कि उसने चोरी का मुकदमा दर्ज कर व्यापारी को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाने की वजाय उस पर ही चोरी कर लेने का आरोप लगा दिया