Surajpur जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित जरही नगर पंचायत में भालू की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि भोजन और पानी की तलाश में भालू रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जिससे करीब दो घंटे तक कॉलोनी में हड़कंप मचा रहा।
भालू को शिव मंदिर सहित आसपास के मोहल्लों में घूमते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार भालू को क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर देखा गया है।




