Home छत्तीसगढ़ ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बिलासपुर बंद, 3500 से ज्यादा मेडिकल दुकानें...

ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बिलासपुर बंद, 3500 से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद

0
33

Bilaspur में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में दवा कारोबारियों द्वारा बंद का आह्वान किया गया है। बंद के चलते संभागभर की 3500 से अधिक मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग जरूरी दवाओं के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान भटकते नजर आए।

दवा व्यापारियों का आरोप है कि ई-फार्मेसी कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर स्थानीय बाजार को प्रभावित कर रही हैं और फर्जी पर्चियों पर दवा सप्लाई का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं मरीजों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने जन औषधि केंद्र, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर और रेडक्रॉस संचालित मेडिकल दुकानों को खुला रखने की व्यवस्था की है।

error: Content is protected !!