
कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व दिवस 3 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा एवं रैली का आयोजन सर्व यादव समाज जिला कोरबा के द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है . इस शोभा यात्रा की तैयारी प्रारंभ हो गई है
भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य दिवस के एक दिन पूर्व यानी 3 सितंबर को कोरबा में भव्य शोभा यात्रा की तैयारी आयोजकों ने शुरू कर दी है। इसी के तहत कुसमुडा क्षेत्र के विकास नगर में विनोद यादव जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 के संयोजन तथा प्रदेश संरक्षक कमलेश यादव के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई।
सर्व यादव समाज कोरबा के युवा जिला अध्यक्ष रंजू यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से सभी के समक्ष रखा। जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुखीराम यादव ने कार्यक्रम में सभी यादव बंधुओं से तन मन और धन से सहयोग करने की अपील किया।
प्रदेश महामंत्री संतोष यादव ने ऐतिहासिक पौराणिक कथाओं के माध्यम से समाज में किए गए कार्यों को विस्तार से अवगत कराते हुए सभी से एक जुटता के साथ सहयोग करने की अपील किया।
जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने सभी यादव बंधुओं को अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करते हुए रैली एवं शोभायात्रा में सम्मिलित होने की आग्रह किया । प्रदेश संरक्षक कमलेश यादव ने यादवों को अलग करने की साजिश को नाकाम करने की अपील करते हुए सभी यादवो से एक जुटता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।
इस योजना बैठक में हीरालाल यादव प्रभु यादव रघुनंदन यादव राधे लाल यादव महेंद्र यादव एल्डरमैन देवनारायण यादव भरत यादव कन्हैया यादव श्रीमती माधुरी यादव की गरिमामय में उपस्थिति रही।








