Home KORBA पटाखे के नाम पर हुड़दंग किया युवकों ने, असुरक्षित पटाखे बाजी से...

पटाखे के नाम पर हुड़दंग किया युवकों ने, असुरक्षित पटाखे बाजी से लगी आग, दमकल के जरिए आग पर किया गया नियंत्रण. देखिए वीडियो

0
113

Acn18.com/दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन और पटाखे बाजी एक दूसरे को पूरक हो गए हैं ।पूजन के पश्चात सपरिवार पटाखे फोड़ना बुरी बात नहीं है लेकिन युवा वर्ग के लोग भ्रमित होकर अनजाने में उल्लास के इस पर्व को शोक में बदल देते हैं। बीती रात भी अर्ध रात्रि के बाद तक पटाखे बाजी होती रही ।कुछ युवक सड़क पर आकर पटाखे फोड़ते दिखे ।इनकी हरकतों के कारण राहगीर परेशान और भयभीत नजर आए। कोई डरता था तो यह पल उनके लिए आनंद प्रदान करने वाला होता था. घंटाघर चौक कोरबा के समीप यूवको की एक टोली की हरकतों से विज्ञापन के बोर्ड में आग लग गई जिस पर नियंत्रण के लिए दमकल बुलाना पड़ा

error: Content is protected !!